एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन आज के समय के एक बहुत बड़े सितारे हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह कलाकार मशहूर स्टंटमैन और एक्शन फिल्म निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। सन 1969 में जन्मे अजय देवगन आज पचास साल के हो गए हैं। बतौर लीड एक्टर अजय देवगन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। इसके बाद उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कहानी के अलावा अजय देवगन की फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहे हैं।