bollywood
इस बार शो में बड़े बदलाव किए गये हैं। मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इस बार शो का हिस्सा बने हैं। शो में उनका रोल 'लेडी सपना' का है। दर्शकों को कृष्णा का ये अवतार बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि शो की थीम के मुताबिक, 'लेडी सपना' शो में कुछ ना कुछ जरूर बेचती हैं। ऐसे में उन्होंने टोटल धमाल की टीम के साथ भी डील की।