राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। 1930 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर थियेटर में काम करने के चलते मुंबई पहुंचे। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर भारतीय सिनेमा के सफल और मशहूर रंगकर्मी के साथ फिल्म अभिनेता हुआ करते थे। राज कपूर ने 1935 में आई फिल्म 'इंकलाब' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस फिल्म में वह बाल कलाकार के रूप में दिखे थे। लेकिन, बतौर हीरो 'नीलकमल' से उनकी किस्मत खुली। फिल्मी दुनिया में कदम रखे राज को सिर्फ एक साल हुआ था और उन्होंने 1948 में महज 24 साल की उम्र में अपना स्टूडियो खोल दिया था, जिसका नाम आरके फिल्म्स है। उनकी 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'तीसरी कसम', 'चोरी चोरी', 'अनाड़ी', 'छलिया', 'आवारा', 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बरसात' 'जागते रहो', 'राम तेरी गंगा मैली', 'प्रेम रोग' और 'बॉबी' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।