26 जनवरी को रिलीज होने सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म 'अय्यारी' का पहला गाना 'ले डूबा' ट्रेलर रिलीज हो गया है। गाने को आवाज दी है सुनिधि चौहान ने।
विज्ञापन
2 of 5
Aiyaary
ये एक लव सॉन्ग है। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने। गाने में सिद्धार्थ और रकुल के बीच प्यार की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 5
aiyaary
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में मनोज बाजपेई, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं।
4 of 5
Aiyaary
फिल्म की कहानी एक गुरु और शिष्य के रिश्ते पर आदारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक आर्मी ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा ने काम किया है। फिल्म में मनोज वाजपेयी सिद्धार्थ मल्होत्रा के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।
अगली स्लाइड में देखें ये खूबसूरत गाना
फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म में मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आर्मी के यूनिफार्म में काफी जच रहें है। इस फिल्म के साथ सिद्धार्थ और मनोज पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।