फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कालाकांडी' का नया गाना रिलीज, 'काला डोरया' पंजाबी गिद्दा और इंग्लिश रैप का जबरदस्त कॉकटेल

Fri, 29 Dec 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला

सार

released, a fusion of english ram and gidda
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान की नई फिल्म 'कालाकांडी' का नया गाना रिलीज हो चुका है। पंजाबी लोकगीत गिद्दा के शानदार प्रेजेंटेशन के साथ पूरी फिल्म की कहानी बयां की जा रही है। गाने का नाम 'काला डोरया' है। लोकगीत और फ्यूजन का जबरदस्त कॉकटेल इस नए गाने की जान है। फिल्म 'कालाकांडी' 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
गाने में सैफ अली खान के अलावा दूसरे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अक्षत वर्मा फिल्म में एक पंजाबी पारंपरिक गाना रखना चाहते थे लेकिन वह गाने को आधुनिक अंदाज में रखना चाहते थे। इसके चलते इस गिद्दा को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।


 
विज्ञापन

3 of 4
गाने में शादी का माहौल दिखाया गया है। नेहा भसीन की आवाज के साथ इंग्लिश रैप गाने को उठाव दे रहा है। फिल्म में सैफ अली खान कैंसर के मरीज बने हैं। जो बीमारी की खबर सुनते ही टूट से जाते हैं जिसके बाद अपनी बची जिंदगी खुलकर जीने की कोशिश में अजीबो-गरीब हरकतें शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि 'काला डोरया' फिल्म 'कालाकांडी' का रिलीज हुआ दूसरा गाना है। इसके पहला गाना 'स्वैगपुर का चौधरी' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, विजय राज, कुणाल रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला, अक्षय ओबेराय, ईशा तलवार, शहनाज ट्रेजरी, शिवम पाटिल, अमायरा दस्तूर और नील भुपालन की भी अहम भूमिकाएं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें