फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' रिलीज के बाद धमकियों पर पहली बार बोलीं दीपिका, जानकर करणी सेना कर सकती है बवाल

Thu, 01 Feb 2018 11:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone
बॉलीवुड की 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण की इन दिनों खुशी का ठिकाना नहीं है जिसकी वजह उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' की ग्रैंड ओपनिंग है। इस फिल्म ने महज एक हफ्ते के अंदर 143 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की अपार सफलता के बाद दीपिका ने अपने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसे जानकर उनके फैंस को हैरानी होगी।
विज्ञापन

2 of 6
Deepika Padukone
'पद्मावत' रिलीज के बाद दीपिका ने India Today को पहला इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने न केवल फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बाते साझा की बल्कि ये भी बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म पर छिड़ी जंग के बीच मिल रही धमकियों से खुद को संभाला।
 
विज्ञापन

3 of 6
DEEPIKA PADUKONE - फोटो : BBC
दीपिका ने कहा - 'जब मुझे धमकियां मिल रही थी तो मेरे पेरेंट्स काफी परेशान थे हालांकि उन्हें यकीन था कि मैं खुद को संभाल लूंगी। इसकी बहुत बड़ी वजह बचपन में घटी एक घटना है। जब मैं 14-15 साल की थी तो हम सब लोग रेस्तरां से खाना खाकर बाहर निकल रहे थे। मेरे पापा और बहन थोड़ा आगे थे और मम्मी और मैं एक साथ पीछे पीछे आ रहे थे।'
 

4 of 6
दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत'
दीपिका ने आगे कहा - 'इसी दौरान मुझे एक शख्स ने पीछे से आकर धक्का दिया। मैंने पहले तो इसे इग्नोर किया और ऐसा दिखाया कि कुछ नहीं हुआ। कुछ देर बाद मैं पीछे पलटी उस शख्स का कॉलर पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया। उस दिन के बाद से मेरे पेरेंट्स को यकीन हो गया कि मैं अपना ध्यान खुद रख सकती हूं।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Padukone
फिल्म रिलीज को लेकर छिड़े विवाद और धमकियों पर दीपिका ने कहा - 'मैं उन सब चीजों से बिल्कुल भी घबराई नहीं।' यहां तक की बातों ही बातों में उन्होंने मिल रही धमकियों पर थोड़ा सा मजाक भी किया। दीपिका ने कहा - 'मैं चाहूंगी लोग मेरी नाक की बजाय मेरे पैर ले सकते हैं क्योंकि वो ज्यादा ही बड़े हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone
आपको बता दें, यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जल्द ही 200 करोड़ का आकड़ा छूने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है जिनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें