बॉलीवुड की गलियो में कई बार पर्दे के पीछे कुछ ऐसे किस्से सुनने को मिल जाते हैं जो पर्दे पर दिखाई जाने वाली कहानियों से भी ज्यादा मसालेदार होते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। हालांकि कई मौकों पर इन खूबसूरत हसीनाओं को एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड बनाते भी देखा गया है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि कुछ हीरोइनों के बीच काफी विवाद भी हुआ है और इनकी लड़ाईयों ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरीं हैं। जहां कुछ अभिनेत्रियों के बीच जुबानी जंग देखी गई तो वहीं कुछ हीरोइनों संग बात हाथपाई तक पहुंच गई थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी लड़ाईयों ने जबरदस्त बटोरी थीं सुर्खियां।
रानी मुखर्जी- ऐश्वर्या राय बच्चन
रानी और ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर एक दूसरे संग अपनी दुश्मनी जाहिर नहीं की लेकिन दोनों के बीच काफी सालों तक बहुत कुछ ठीक नहीं था। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन थे। आज भले ही ऐश्वर्या अभिषेक की पत्नी हो लेकिन एक वक्त ऐसा था जब अभिषेक और रानी के अफेयर और शादी की चर्चा थी। ऐसे में कहा जाता है कि ऐश्वर्या और रानी एक दूसरे को पसंद नहीं करती थीं।हालांकि दोनों ने कभी खुले तौर पर इसे जताया नहीं।