फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जमीन पर बैठकर ही खाना खाने लगीं थीं ऐश्वर्या राय, सिर पर सजा था मिस वर्ल्ड का ताज

Thu, 21 May 2020 06:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सादगी की वजह से भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर छाई हुई है जिसे देख आप भी अंदाजा लगा सकते हैं। तस्वीर तब की है जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1994 में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं और दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया था। इस तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी मां बृंदा राय के साथ हैं और जमीन पर बैठकर खाना खा रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर की इसलिए भी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा हुआ दिख रहा है। ऐश्वर्या ने पारंपरिक अंदाज में साड़ी पहनी है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है ये तस्वीर तब की है जब वो मिस वर्ल्ड बनने के बाद भारत लौटी थीं। इसी दौरान किसी कार्यक्रम में ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई थी। तस्वीर देख ऐश्वर्या के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
 

4 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 21 साल की उम्र में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं। उस वक्त वो आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। 1997 में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग के क्षेत्र में डेब्यू किया था। हिंदी में उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' थी, इसमें उनके साथ बॉबी देओल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' है। फिल्म मूलत: तमिल भाषा में है। इसे मणिरत्नम निर्देशत कर रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। ऐश्वर्या के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें