फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से था इरफान खान का गहरा नाता, बेटे ने तस्वीर साझा कर बताया किस्सा

Thu, 21 May 2020 05:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके दोनों बेटे बाबिल और अयान प्रशंसकों के साथ पिता से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। इरफान के बड़े बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर बाबिल ने पिता इरफान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन में इरफान बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
थ्रोबैक तस्वीर में इरफान खान स्कूल के बच्चों के साथ हैं। वहां स्कूल के प्रिंसिपल भी हैं। इरफान बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को अपने बीच देख बच्चे भी बेहद उत्सुक दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए बाबिल ने लिखा, 'मुझे भी ऐसा ही लगता है। जब भी उनके (इरफान) लिए फार्महाउस का समय होता था, तो ये बच्चे और स्कूल के प्रिंसिपल मिलने के लिए आ जाते थे।'
 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल की इस तस्वीर पर अभिनेता ईशान खट्टर ने कमेंट किया- 'बेशकीमती।' वहीं इरफान के प्रशंसकों ने भी तस्वीर पर खूब कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- 'महान अभिनेता और बहुत अच्छे इंसान। हम सबको वो याद आएंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'उनके अभिनय के करीब कोई नहीं था।' वहीं एक यूजर ने कहा- 'मैं इरफान की तस्वीरें अनदेखा करती हूं क्योंकि मेरा दिल फिर से टूट जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

'हीरा ठाकुर' की पत्नी की 'आवाज' बनीं थीं रेखा, अमिताभ के साथ ऐसे खत्म हुआ प्यार का 'सिलसिला'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें