फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: 'डर' के लिए ऐश्वर्या थीं यश चोपड़ा की पहली पसंद, फिर हुआ कुछ ऐसा और जूही चावला को मिल गई फिल्म

Wed, 26 Jul 2023 10:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा की फिल्म डर उस समय की कल्ट क्लासिक फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने अब इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट किया जा रहा था। डर के लिए मेकर्स की पहली च्वाइस ऐश्वर्या ही थीं, लेकिन बात नहीं बनी और एक्ट्रेस को बदलना पड़ गया। 
विज्ञापन

2 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
नीता लुल्ला ने बताया कि वह ऐश्वर्या राय के साथ पहली बार यश चोपड़ा के ऑफिस में मिली थीं। वहां यश चोपड़ा और ऐश्वर्या डर फिल्म को लेकर बात कर रहे थे। नीता ने बताया कि यश चोपड़ा का फोन आया, उन्होंने कहा, ऐश्वर्या के साथ लुक टेस्ट कर लें। हमने उनका लुक टेस्ट किया, उसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन यश चोपड़ा जानते थे कि ये चीजें काम नहीं करेंगी। 

इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan: 'रूह बाबा' बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, जानें कब शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग
 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म- डर - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा जानते थे कि ऐश्वर्या अपने मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए जा रही थीं। और वह उसके लिए चली गईं। इस तरह यह फिल्म जूही चावला के खाते में आ गई। इसके बाद ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बन गईं और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। हालांकि ब्यूटी क्वीन बनने से पहले भी ऐश्वर्या यहां एक लोकप्रिय मॉडल थीं।
विज्ञापन

4 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की इरुवर, जींस, आ अब लौट चलें, हम दिल दे चुके सनम, ताल, देवदास में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। बता दें कि नीता लुल्ला ने ऐश्वर्या राय की फिल्म जींस के लिए ड्रेस तैयार की थी। ऐश्वर्या ने नीता लुल्ला से कहा था कि वह फिल्म के लिए उनके कपड़े तैयार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें