नेहा धूपिया, अंगद बेदी
- फोटो : social media
37 वर्षीय नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से दो साल छोटे अभिनेेता अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की थी। गुपचुप तरीके से शादी कर नेहा धूपिया ने सबको चौंका दिया था। अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे।