फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के समय प्रेग्नेंट थीं ये 11 एक्ट्रेस, फिर भी करती रहीं काम

Thu, 09 May 2019 07:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
bollywood actress - फोटो : social media
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए अपने काम से कभी समझौता नहीं किया। कभी इन एक्ट्रेस ने अपनी मर्जी से प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की तो कभी मजबूरी में इन्हें काम को जारी रखना पड़ा। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी थीं जिन्होंने गर्भवती होते ही बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं।
विज्ञापन

2 of 12
kajol
काजोल
काजोल का बॉलीवुड करियर बेहद शानदार रहा है और वह आज भी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ही पहचानी जाती हैं। बता दें कि साल 1999 में एक्टर अजय देवगन से शादी करने के बाद भी काजोल ने अपने काम से किनारा नहीं किया। इतना ही नहीं साल 2010 में वह फिल्म ‘वी आर फैमिली’ की शूटिंग के दौरान दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं।  शूटिंग के दौरान करण और उनके अजय ने उनका पूरा ध्यान रखा था। बता दें कि फिल्म के बाद काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था।
विज्ञापन

3 of 12
juhi and jay
जूही चावला
एक्ट्रेस जूही चावला की दमदार एक्टिंग का तो हर कोई कायल है। जूही ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। बता दें कि साल 1995 में ही जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। इसके बाद भी उन्होंने फिल्में करना नहीं छोड़ा। दरअसल, जूही आज दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों से किनारा नहीं किया। जब जूही पहली बार प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें अमेरिका से स्टेज शो का ऑफर आया था जिसे जूही ने मना नहीं किया और दूसरी बार फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान भी जूही गर्भवती थीं। 

4 of 12
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की अदाओं के लोग आज भी दीवाने हैं। उनकी एक मुस्कान पर पूरे सिनेमा हॉल में हल्ला मच जाया करता था। बता दें कि माधुरी भी उन एक्ट्रेसेस में से रही हैं जिन्होंने अपने काम के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया। दरअसल, फिल्म 'देवदास' के दौरान माधुरी प्रग्नेंट थीं और उन्होंने फिल्म में सॉन्ग 'मार डाला' में बेहतरीन डांस किया था। 
विज्ञापन

5 of 12
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
जया बच्चन
इस लिस्ट में पुरानी एक्ट्रेस और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का भी नाम शामिल है। बता दें कि फिल्म 'शोले' से पहले ही जया और अमिताभ शादी कर चुके थे और फिल्म की शूटिंग के दौरान जया प्रग्नेंट थीं और फिल्म के बाद उन्होंने बेटी श्वेता को जन्म दिया था।
 
विज्ञापन

6 of 12
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली थी। साल 2011 में वो प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन तब वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। बाद में उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी क्योंकि जो कैरेक्टर उनका फिल्म में था उसके हिसाब से उनका प्रेग्नेंट होना सही नहीं था। फिल्म की आधी शूटिंग होने के बाद इसे करीना कपूर खान ने किया था।
विज्ञापन

7 of 12
nandita das
नंदिता दास
एक्ट्रेस और डायरेक्टर नंदिता दास अपनी जबरदस्त एक्टिंग से जानी जाती हैं। नंदिता दास को प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म ‘आई एम’ की शूटिंग करनी थी लेकिन उन्होंने घर पर आराम करने के बजाय शूटिंग पर जाना सही समझा। फिल्म में नंदिता का किरदार बहुत ही दमदार था। दरअसल उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो घर पर अकेली रहती थी लेकिन वह मां बनना चाहती थी।

8 of 12
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी
साल 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। उस वक्त वो अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म देने वाली थीं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ही थे। दोनों की शादी साल 1996 में हुई थी और साल 1997 में जाह्नवी का जन्म हुआ था। लेकिन बहुत दुख की बात है कि आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं। उनकी बाथरूम में कॉर्डियक अटैक से अचानक मौत हो गई थी।

9 of 12
Farah Khan
फराह खान
फराह खान फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का निर्देशन करते हुए प्रेग्नेंट हुईं लेकिन उन्होंने काम नहीं रुकने दिया। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और प्रमोशन के दौरान वह लगातार सक्रिय रहीं। मीडिया को घर बुलाकर इंटरव्यू दिए। फराह को एक साथ 3 संतानें हुईं। एक बेटा और दो बेटियां।

10 of 12
d - फोटो : solaris
तारा शर्मा
ओम जय जगदीश फेम तारा शर्मा के साथ तो रोचक सिचुएशन रही। 2009 में वे पहले बेटे जेन को एक्सपेक्ट कर रही थीं। पांच महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने फिल्म 'सुनो ना' की शूटिंग की। उन्हें फिल्म में भी प्रेग्नेंट महिला का रोल करना था। इस तरह उन दिनों उनके बॉडी शेप ने उन्हें काफी मदद की।

11 of 12
कोंकणा सेन शर्मा
कोंकना सेन
कोंकना सेन ने तो प्रेग्नेंसी की हालत में फोटो शूट भी करवाया था। वह संभवतः पहला मौका था, जब किसी अभिनेत्री ने बेबी बंप की अवस्था में फोटो शूट करवाया। उन्होंने मिर्च के अलावा राइट या रॉंन्ग की शूटिंग तो की ही साथ ही फिल्म के प्रमोशन में भी सक्रियता से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

12 of 12
Moushumi Chatterjee - फोटो : social media
मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी उस वक्त टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं और इसकी वजह थी हर किरदार को तल्लीनता के साथ निभाना। फिल्म थी 'रोटी कपड़ा और मकान'। मनोज  कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौसमी के साथ एक रेप सीन शूट होना था। उस वक्त मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं और तबियत भी ठीक नहीं रहती थी। इसलिए मौसमी इस बात को लेकर चिंता में थीं कि आखिर ये रेप सीन वो शूट कैसे करेंगी। चूंकि सीन फिल्म के लिए बहुत जरूरी था इसलिए वो मना नहीं कर पाईं और वो सीन शूट हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें