फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये हैं 5 शाही शादियां, एक ने तो वहां लिए 7 फेरे जहां ओबामा मनाते हैं छुट्टियां

Wed, 31 Oct 2018 02:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
royal wedding - फोटो : vogue
शादियों के इस सीजन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शादी करने जा रहे हैं। इसमें पहला नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का है। दोनों इस साल 14-15 नवंबर को शादी करेंगे। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी, हालांकि प्रियंका की शादी की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन जिस तरह से न्यूयॉर्क में वो शादी से पहले तमाम रस्में निभा रही हैं, माना जा रहा है अगले महीने प्रियंका भी शादी कर लेंगी। वहीं दूसरी ओर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी शादी होने जा रही है। ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से होगी। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होगी। शाही शादियों की लिस्ट के बाद चलिए बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ शादियां जिन पर पानी की तरह पैसा बहाया गया।
विज्ञापन

2 of 6
sonam kapoor wedding - फोटो : instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की। सोनम की इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। शादी के बाद दोनों परिवार की सहमति से रिसेप्शन भी मुंबई के लीला होटल में हुआ। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सोनम भी अपनी शादी इटली में करेंगी लेकिन कपूर परिवार में लंबे समय बाद किसी लड़की की शादी होने वाली थी। ऐसे में उनके परिवार के कुछ सदस्यों की उम्र ज्यादा है जिन्हें इटली तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता। इस वजह से अनिल कपूर ने मुंबई में ही शादी का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya rai wedding - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था।  

4 of 6
shilpa shetty wedding - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
anushka sharma wedding - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इटली में उस जगह शादी की जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार मई 2017 में हॉलिडे मनाया था। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। दोनों ने केवल करीबी लोगों को ही शादी में आमंत्रित किया था। इस दौरान बॉलीवुड से कोई सेलिब्रिटी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
samantha, naga chaitanya - फोटो : file photo
समांथा और नागा चैतन्य
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी 2018 की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली शादी रही। 6 अक्टूबर को दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक रस्मों से। शादी के बाद उन्होंने हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी रखी। खबरों के मुताबिक, शादी में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हुए जबकि ये कपल 40 दिन तक हनीमून मनाताा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें