फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ बोल्ड सीन पर पहली बार ऐश ने खोला मुंह

Mon, 24 Oct 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी है। एक तरफ जहां इस फिल्म ने फवाद खान को लेकर सुर्खियां बटोरीं, वहीं फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के बोल्ड सीन्स भी काफी चर्चा में हैं। अब अपने बोल्ड सीन्स पर ऐश्वर्या ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन पर बोलीं ऐश्वर्या, कहा नहीं हुई कोई परेशानी

2 of 5
ऐश्वर्या ने कहा कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनके रोमांस का दृश्य कोई ज्यादा कामुकतापूर्ण नहीं है बल्कि इसे उत्कृष्ठ ढंग से दिखाया गया है। 
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन पर बोलीं ऐश्वर्या, कहा नहीं हुई कोई परेशानी

3 of 5
यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के दृश्यों को फिल्माते समय उन्हें किसी तरह की चिंता थी, उन्होंने कहा कि यह उनके निर्देशक के साथ सहजता के स्तर को लेकर है। उन्हें पता है कि इस फिल्म की यात्रा कैसी होगी। यह चिंता में डालने वाला नहीं है। उन्हें अपने किरदार के बारे में अच्छी तरह से पता है और उन्हें इसे करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन पर बोलीं ऐश्वर्या, कहा नहीं हुई कोई परेशानी

4 of 5
हालांकि ऐश्वर्या ने रणबीर और उनके बोल्ड सीन से बच्चन परिवार की नाराजगी के विषय पर कुछ नहीं बोला। वहीं फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने ऐश्वर्या की ओर से कहा कि वह अपने किरदार सबा की भूमिका और इसकी जरूरतों को बखूबी समझती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन पर बोलीं ऐश्वर्या, कहा नहीं हुई कोई परेशानी

5 of 5
धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर, ऐश्वर्या, अनुष्का शर्मा और फवाद खान महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें