फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रणवीर-दीपिका का हो रहा है ब्रेकअप ? ये है कारण

Sun, 23 Oct 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही हैं। 'बाजीराव-मस्तानी' के बाद दोनों अपने-अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने रिश्ते में आई दूरियों को दोनों खत्म ही नहीं कर पा रहे हैं। खबर है कि दोनों के बीच आई दूरियों की वजह फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका के पति का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर हैं।
विज्ञापन

क्या रणवीर-दीपिका का हो रहा है ब्रेकअप ? ये है कारण

2 of 6
दरअसल 'पद्मावती' में शाहिद कपूर को लेने का फैसला दीपिका ने ही लिया था। उन्होंने ही संजय लीला भंसाली से शाहिद को फिल्म में लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही रणवीर और दीपिका के रिश्ते के बीच में दरार आ गई थी। 
विज्ञापन

क्या रणवीर-दीपिका का हो रहा है ब्रेकअप ? ये है कारण

3 of 6
सूत्रों की मानें तो फिल्म में दीपिका और शाहिद ना सिर्फ ज्यादा स्क्रीन शेयर करेंगे बल्कि दोनों के कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन भी होंगे। इस बात से रणवीर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि शाहिद और दीपिका के बीच में कोई अच्छी दोस्ती नहीं है और न ही दोनों ने पहले कभी किसी फिल्म में साथ काम किया है। 

क्या रणवीर-दीपिका का हो रहा है ब्रेकअप ? ये है कारण

4 of 6
सूत्रों के अनुसार दीपिका ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से ये भी बोला है कि वह फिल्म के पहले लुक में सिर्फ दीपिका और शाहिद को ही दिखाएं। ये बात भी रणवीर को बिल्कुल पसंद नहीं आई है।
विज्ञापन

क्या रणवीर-दीपिका का हो रहा है ब्रेकअप ? ये है कारण

5 of 6
आपको बता दें कि दीपिका ने अभी तक रणवीर की फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया है और न ही रणवीर ने दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx: द जेंडर केज' को शेयर किया है। जबकि पहले दोनों हमेशा एक-दूसरे के काम की तारीफ करते थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के फिल्मों के ट्रेलर को शेयर करते हुए बधाइयां देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रणवीर-दीपिका का हो रहा है ब्रेकअप ? ये है कारण

6 of 6
लेकिन इस बार शाहिद कपूर ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण को उनकी हॉलीवुड फिल्म xxx के लिए बधाई दी है और दीपिका ने भी लव की स्माइली के साथ शाहिद को प्यार से शैश लिखते हुए धन्यवाद दिया है। उनके इस ट्वीट के बाद से ही दीपिका और रणवीर के ब्रेकअप की खबरें और बढ़ गई हैं। रणवीर को दीपिका की शाहिद से ये दोस्ती अच्छी नहीं लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें