हिना खान और दीपिका पादुकोण के बाद अब ऐश्वर्या राय भी फ्रांस में होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभिनेत्री को आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं। फैंस भी अभिनेत्री को फिल्म फेस्टिवल में देखने के लिए बेताब रहते हैं।