फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने दी अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई, कभी ऐश्वर्या के लिए सलमान से झगड़ गए थे

Fri, 05 Feb 2021 07:33 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय ट्वीट - फोटो : Social media

बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने आज अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके सभी मित्रों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी। उनके चाहने वालों में अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल थे। उन्होंने ट्वीट कर अभिषेक को मुबारकबाद दी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय ट्वीट - फोटो : Twitter

विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर कर लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो जूनियर बच्चन। इस दिन को खुशी और उत्सव से भरा होने दो। मैं आपको एक बेहद शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, मेरे दोस्त’।

विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media

बता दें कि विवेक कई मौकों पर अभिषेक और परिवार को शुभकामनाएं देते रहे हैं। जब बच्चन परिवार के कई सदस्य कोरोनो वायरस से बीमार पड़ गए थे, तो उन्होंने ट्वीट किया था- ‘परिवार की सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थना' और बाद में एक अन्य ट्वीट में यह भी कहा- ‘@SrBachchan sir & @junbbachchan को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बधाई। हम सब आपके बहुत जल्द बेहतर होने की कामना कर रहे हैं।

4 of 5
विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social media

विवेक ने अभिषेक की आगामी फिल्म ‘द बिग बुल’ के लॉन्च के समय भी बधाई दी। ऐसे कई मौके आए जहां विवेक अभिषेक को विभिन्न चीजों के लिए मुबारकबाद देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय - फोटो : Bollywood

दरअसल विवेक अभिषेक की पत्नी और बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकीं ऐश्वर्या राय के एक्स ब्यॉयफ्रेंड रह चुके हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में इन दोनों के रिश्ते की चर्चा आम थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें