कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को आराध्या के साथ देखा गया था। दरअसल, इस दौरान आराध्या अपनी मां और नानी वृंदा राय के साथ डिनर करने गई थीं। रेस्त्रां से बाहर निकलते वक्त इन्हें एक साथ देखा गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आराध्या बच्चन
रेस्त्रां के बाहर मां ऐश्वर्या के साथ दिखीं आराध्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो इमोशनल नजर आ रही हैं। दरअसल आराध्या नानी वृंदा के साथ थोड़ा और वक्त बिताना चाहती थीं। इसी वजह से जब वृंदा जाने लगीं तो आराध्या इमोशनल हो गईं। इस दौरान आराध्या उनसे थोड़ी देर और साथ रहने की जिद करने लगीं हालांकि बाद में मां के समझाने पर वो समझ गईं।
विज्ञापन
3 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
हाल ही में ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ कांस पहुंची थीं। पिछले दो साल से वो आराध्या को कांस लेकर जा रही हैं। अपने साथ-साथ ऐश कांस के लिए बेटी की भी ड्रेस डिजाइन करवाती हैं। इस बार कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के पर्पल गाउन की खूब तारीफ हुई।
ऐश्वर्या की नीले-जामुनी रंग की तीन मीटर लंबी इस ड्रेस को बनाने में 3000 घंटे लगे थे। सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ग्रीक गॉडेस से की जा रही थी। उनकी ये ड्रेस तितली से प्रेरित है। इस ड्रेस पर रेशम के धागों से कढ़ाई की गई है।