'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival 2019) में हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। यह फेस्टिवल 14 मई से शुरू हुआ जो कि 25 मई तक चलेगा। भारत से इस बार 10 सेलिब्रिटी पहुंचे। खास बात यह है कि इस बार टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने भी कान में अपना डेब्यू किया तो वहीं कश्मीरा शाह भी पहुंचीं। कान में सबसे पहले दीपिका और प्रियंका ने रेड कारपेट पर वॉक करते नजर आईं तो वहीं ऐश्वर्या ने आखिर में धमाकेदार एंट्री की। सोनम और मल्लिका हाल ही में फ्रांस पहुंची हैं। तस्वीरों में देखिए अब तक कौन से सेलिब्रिटी किस ड्रेस में स्पॉट हुए।
विज्ञापन
2 of 10
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
कान फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने डेब्यू किया। मेट गाला में प्रियंका अपने लुक की वजह से ट्रोलर्स का निशाना बनी थीं ऐसे में प्रियंका के लुक को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे। प्रियंका फेस्टिवल में शाइनी ब्लैक कलर के गाउन में बहुत सुंदर लग रही थीं। प्रियंका के साथ कान में निक भी स्पॉट हुए।
विज्ञापन
3 of 10
Deepika Padukone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका की तरह दीपिका पादुकोण के लिए यह फेस्टिवल नया नहीं हैं। दीपिका बीते कई सालों से रेड कारपेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं। दीपिका के गाउन में बड़ी सी बो लगी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका की ये ड्रेस हाई स्लिट और डीप नेक थी।
4 of 10
diana penty
- फोटो : instagram
डायना पेंटी का भी कान में पहला डेब्यू था। डायना ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
5 of 10
huma qureshi
- फोटो : social media
हुमा कुरैशी ने भी कान में वॉक करके सबको इंप्रेस किया। हुमा ने ग्रे कलर का ड्रेस पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
6 of 10
hina khan
- फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने इस बार कान में डेब्यू था। सोशल मीडिया पर हिना के लुक की तस्वीरें छाई हुई हैं। हिना ने अपने सभी ड्रेसेज से लोगों को इंप्रेस किया।
विज्ञापन
7 of 10
kashmira shah
- फोटो : instagram
हिना के अलावा बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी कान पहुंचीं। कश्मीरा भी पहली बार कान में नजर आईं।
8 of 10
Mallika Sherawat
- फोटो : instagram
मल्लिका शेरावत भी कान पहुंच चुकी हैं। मल्लिका कई साल से इस फेस्टिवल का हिस्सा रही हैैं। मल्लिका के कई सारे लुक तो सामने आए हैैं हालांकि फैंस मल्लिका का रेड कारपेट लुक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
9 of 10
aishwarya rai
- फोटो : social media
फ्रांस में चल रहे 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका-प्रियंका के बाद ऐश्वर्या राय का इंतजार हो रहा था। रेड कारपेट पर जब ऐश्वर्या राय ने वॉक किया तो सभी उनके आगे फीके नजर आए। ऐश्वर्या राय ने इस दौरान येलो और ग्रील कलर का फिशकट गाउन पहना। वन साइडेड स्लीव वाली इस मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।