फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर 'मां' बनने का 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद

Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल यानी 2017 में ऐश्वर्या की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई ‌थी, लेकिन इस साल फैंस 'फन्ने खां' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी डिमांड देखते हुए ऐश्वर्या राय ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब ऐश एक फिल्‍म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। अब खबर है कि ऐश्वर्या को एक और फिल्म का ऑफर मिला है।

पढ़ें: शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने दिए बोल्ड सीन, अब ऐसे रोल के लिए बढ़ाई फीस, लेंगी 10 करोड़
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने अनुष्का शर्मा को रिप्लेस कर दिया है। अब वो फिल्म 'जैस्मीन-एक किराए की कोख' में नजर आएंगी। ये फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, जिसमें ऐश्वर्या एक सरोगेट मदर का रोल कर रही हैं। बता दें कि, इससे पहले ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'जज्बा' में मां का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय
मुंबई मिरर से बात करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा राव अरोड़ा ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'जैस्मीन' में ऐश्वर्या राय सरोगेटिक महिला का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है।

4 of 5
एश्वर्या राय बच्चन
जानकारी के मुताबिक, फिल्म गुजरात की एक महिला के बारे में है, जो बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती पर वो दूसरों के लिए सेरोगेट मदर बनने का फैसला लेती है। बाद में वो बच्चे के मोह में आ जाती है और उस बच्चे को वापस चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने ऐश से बात भी की है। प्रेरणा का कहना है कि, ‘इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या हमारी पहली पसंद हैं लेकिन वो फिल्म करेंगी या नहीं यह सब उनकी डेट्स पर डिपेंड करता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें