फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के बाद से ऐश्वर्या राय इस्तेमाल कर रहीं ये खास चीज, चुपचाप कर देती हैं ऑर्डर

Thu, 02 Nov 2017 07:20 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी ऐश नई हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। ऐश्वर्या को देखकर लगता है कि उनकी उम्र थम गई है। इस बढ़ती खूबसूरती के पीछे एक गहरा राज छिपा है। जो आज आपको जान लेना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या ने कभी अपने से 13 साल बड़े तो कभी 9 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस किया। अब वो फिल्म 'फन्ने खां' में 3 साल छोटे राजकुमार राव के साथ रोमांस करने जा रही हैं। खबरों की माने तो बच्चन परिवार की बहू ने शेप में रहने के लिए कुछ खास किया है।

पढ़ें- Bigg Boss 11: हिना खान ने 'सैनिटरी नैपकिन' के पैकेट का किया ऐसा इस्तेमाल, सोच भी नहीं सकते घरवाले
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने खुद को स्लिम रखने के लिए एक टोनिंग ऑयल (तेल) बुक किया है। ऐशवर्या सालों से इस आयुर्वेदिक स्लिमिंग तेल का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐश्वर्या हर फिल्म से पहले ये तेल केरल से मंगवाती हैं।

पढ़ें- कभी सुपरस्टार थी ये एक्ट्रेस, अब इतना बदल गया रूप नहीं पहचान पाए फैंस

4 of 6
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या प्रेग्‍नेंसी के बाद से ही इस तेल का इस्तेमाल कर रही हैं। साउथ के एक खेत में इस तेल की खेती होती है। इस तेल की खेती के लिए बच्चन परिवार काफी पैसा खर्च करता है। इसी तेल के जरिए ऐश्वर्या खुद को फिट रखती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय
बता दें कि ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'Everybody's Famous' का रीमेक है। इस फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय 20 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय
इससे पहले दोनों ने साल 1999 में फिल्म 'ताल' में साथ काम किया था। इसके बाद साल 2000 में फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' में नजर आए थे। इस फिल्म में राजकुमार राव भी पहली बार ऐश्वर्या और अनिल कपूर के साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें