फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं ये पाकिस्तानी ब्लॉगर, तस्वीरें देख फर्क करना होगा मुश्किल

Sat, 27 Feb 2021 08:24 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय और आमना इमरान - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। उनकी खूबसूरती को बेमिसाल कहा जाता है और उनके करोड़ों फैंस हैं। जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अक्सर अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में रहने वालीं ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी हमशक्ल की वजह से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक ब्लॉगर की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो गए हैं। उन तस्वीरों को देखकर लोग उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन समझ रहे हैं। ये ब्लॉगर कौन हैं और इनका क्या नाम है? सबकुछ हम आपको बताने जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आमना इमरान - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वालीं लड़की का नाम आमना इमरान है और ये पेशे से एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं। जो कि पाकिस्तान में रहती हैं। आमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी सूरत हूबहू ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
आमना इमरान - फोटो : Instagram
आमना इमरान अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें वो पूरी तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। सिर्फ यही नहीं आमना खुद को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी के नाम पर प्रमोट भी करती हैं।

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और आमना इमरान - फोटो : Instagram
आमना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऊपर ही लिखा हुआ है कि ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी। उनकी आखें और होंठ ऐश्वर्या से इस हद तक मिलते हैं कि उनकी तस्वीरों को देखकर लोग धोखा खा जाते हैं। आलम ये है कि लोग आमना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बताते हैं। तो कुछ लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमना इमरान - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय की हमशक्त होने की वजह से पाकिस्तान में आमना इमरान काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने टिकटॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आमना इमरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं और लोग उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें