Aishwarya Rai Bachchan
कुछ दिन पहले भी ऐश ने बताया था, 'संजय लीला भंसाली और मैं एक साथ 'बाजीराव मस्तानी' में काम करना चाह रहे थे लेकिन वह मेरे मुताबिक बाजीराव नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद भंसाली चाहते थे कि मैं 'पद्मावत' में काम करूं लेकिन इस फिल्म में भी मेरे मुताबिक खिलजी नहीं मिला। इस तरह से मैं इन फिल्मों से जुड़ नहीं पाई। संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने में मुझे बेहद खुशी होगी।' बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' में भंसाली, ऐश्वर्या के साथ सलमान को कास्ट करना चाहते थे हालांकि ऐसा नहीं हो सका।