फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच स्पॉट हुईं ऐश्वर्या, पति अभिषेक संग गोवा से छुट्टियां मनाकर लौटीं

Wed, 27 Mar 2019 04:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhishek bachchan and aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर को देखकर ये कयास लगाए जाने लगे कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं। अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ वो गोवा छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। जिसमें दोनों बीच पर टहलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
abhishek bachchan and aishwarya rai - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद ऐश्वर्या राय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह महज अफवाह है जो कई एंटरटेनमेंट साइट पर चल रही हैं। गलत कैमरा एंंगल की वजह से ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई जिसके बाद अफवाह फैली। ऐश्वर्या की तस्वीर के बाद सभी उनके मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
abhishek bachchan and aishwarya rai - फोटो : social media
गोवा से छुट्टियां मनाने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस सोमवार की रात को वापस मुंबई लौट आई हैं। इस दौरान उनके साथ अभिषेक बच्चन और आराध्या भी साथ थीं। तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

4 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लैक कलर की शर्ट और डेनिम पहना था जबकि अभिषेक कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर की हूडी के साथ ऑलिव ग्रीन पैंट्स कैरी किए थे। आराध्या की बात करें तो लाइनिंग टॉप में आराध्या क्यूट लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि ये कपल फिल्म रावण के बाद एक बार फिर से अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल खबर है कि अभिषेक बच्चन साहिर लुधियानवी की बायोपिक कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की इस फिल्म में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू होंगी। अभी इसके आधिकारिक एलान का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें