फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका ने अर्जुन से शादी की खबरों को दी हवा, बोनी कपूर ने कहा-'ये सच नहीं!'

Wed, 27 Mar 2019 03:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
हर मुमकिन मौके पर अर्जुन कपूर के साथ अपने प्यार का इजहार करती रहीं मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को वह मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर नजर आईं। खबरों के मुताबिक, मलाइका की शादी अर्जुन कपूर के साथ 19 अप्रैल को होगी और यह शादी किसी चर्च में सम्पन्न की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora
इस बारे में बता करने के लिए जब अर्जुन के पिता बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मलाइका जिस क्लीनिक में गई थीं वह सौंदर्य उपचार किए जाते हैं। क्लीनिक से निकलते समय वह फोटोग्राफर्स की नजरों में आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora - फोटो : twitter
जैसा कि इन फोटोज में देख सकते हैं, मलाइका धूसर और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हैं और वह काफी आश्वस्त नजर आ रही हैं। इसी के बाद उनकी और अर्जुन कपूर की शादी की तारीख की खबरें फैलनी शुरू हुईं। 45 साल की मलाइका दो साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं।

4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo
दोनों की शादी 1998 में हुई थी। 33 साल के अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। इस बीच अरबाज के भी एक मॉडल से रिश्ते होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora
अर्जुन और मलाइका के रिश्तों ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी असर डाला है। वह सलमान खान के साथ अपनी फिल्म 'वांटेड' की सीक्वेल बनाने की तैयारी करते रहे हैं, लेकिन अर्जुन कपूर से नाराज सलमान खान ने इससे इनकार कर दिया। बोनी कपूर भी अर्जुन कपूर के इस रिश्ते से खुश नहीं हैं, उनकी कोशिश है कि किसी तरह अर्जुन अपनी जिद छोड़ दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें