ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने शादी से पहले कई फिल्मों में साथ काम किया था लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये रील जोड़ी रियल हो जाएगी। दोनों के इश्क की खबर किसी को नहीं लगी बस एक दिन शादी की खबर से फैंस चौंक गए।
विज्ञापन
2 of 6
aishwarya rai
शादी के 12 साल बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर कब और कैसे अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने उस लम्हे को शेयर किया।
विज्ञापन
3 of 6
Aishwarya Rai Bachchan
उन्होंने कहा, फिल्म 'गुरु' की रिलीज से पहले अभिषेक ने न्यूयॉर्क में होटल रूम की बालकनी में उन्हें प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने बताया कि उस वक्त अभिषेक हॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों के हीरो की तरह लग रहे थे।
4 of 6
Aishwarya Rai
ऐश्वर्या आगे कहती हैं, 'अभिषेक का प्रपोजल स्वीकार करने के बाद मैं फिल्म जोधा-अकबर के सेट पर खुद को दुल्हन जैसा फील कर रही थी।' उन्होंने कहा, मुझे याद है जब हम जोधा अकबर के गाने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Aishwarya and Abhishek
'मैं एक दुल्हन की तरह सजी बैठी थी और मुझे ऐसा लगा कि ऑन स्क्रीन, ऑफ स्क्रीन मेरे साथ यह सब कुछ असली में हो रहा है। यह सब कुछ अजीब था और आशुतोष ने कहा कि मैं कहीं खोई हुई हूं और इससे मैं चौंक गई।'
इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने ऋतिक के रिएक्शन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, डुग्गू ने आशुतोष की बात सुनी। मैं सच में कहीं खोई हुई थी। डुग्गू ने मेरी ओर देखा और thumbs up किया।