फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग: मणिरत्नम की फिल्म के लिए ओरछा पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या भी दिखी साथ

Fri, 20 Aug 2021 10:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय संग बेटी आराध्या - फोटो : Social Media
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ शुक्रवार को ओरछा पहुंची। दरअसल ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ विशेष विमान से दतिया पहुंची थीं। अपनी टीम के सदस्यों और अपनी बेटी के साथ वहां पर वो मां पीतांबरा के दर्शन करने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश उन्हें बिना दर्शन के ही अपनी अगली फिल्म के लिए ओरछा रवाना होना पड़ा। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग करेंगी। इस शूटिंग के सिलसिले में प्रकाश राज भी ओरछा पहुंचे हैं।

'पोन्नियिन सेल्वन' की करेंगी शूटिंग

साल 2018 में आई फिल्म 'फन्ने खान' के दो साल बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अब मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आएंगी। ये फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय, नंदिनी और मंदाकिनी देवी दो अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में नजर आएंगी। एक मीडिया से बातचीत के दौरान मणिरत्नम ने बताया था कि इस फिल्म की 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।  बता दें कि  21 अगस्त को ओरछा के 16 वी सदी के भव्य महलों और मंदिरों में शूटिंग होगी।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी के साथ मां पीतांबरा के दर्शन का था प्लान

रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या राय करीब 4 बजे अपनी बेटी के साथ दतिया पहुंची थीं। बेटी आराध्या के साथ उनका कार्यक्रम मां पीतांबरा के दर्शन करने का था। जैसे ही ऐश्वर्या के आने की जानकारी मिली वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हालांकि किसी जरूरी काम की वजह से वो दर्शन नहीं कर पाईं और वहां से सीधे ओरछा के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
पहला पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों के सामने आ चुका है। जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियिन सेल्वन)-पार्ट वन दिया गया है। इस पोस्टर को देखकर ये साफ जाहिर है कि इस फिल्म को दो अलग-अलग हिस्सों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज किया जाएगा।

4 of 5
ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम - फोटो : Social Media
ऐश्वर्या के अलावा इस फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
 

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा प्रकाश राज, तृषा कृष्णा, जयम रवि, कार्थी विक्रम, ऐश्वर्या लक्ष्मी सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मणिरत्नम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका बजट  500 करोड़ का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ओरछा में शूटिंग कर चुकीं हैं ऐश्वर्या राय

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन इससे पहले भी ओरछा में शूटिंग कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन के साथ मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ की शूटिंग के लिए ओरछा आ चुकी हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें एआर रहमान म्यूजिक कम्पोज करेंगे।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें