ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या के करीबी सूत्र ने पिंकविला वेबसाइट को बताया, जिस तरह से ऐश्वर्या का सोशल मीडिया डेब्यू हुआ उससे वह खुश नहीं हैं। 6 घंटे बाद भी उन्हें केवल 20 हजार फॉलोवर्स मिले जो उनकी लोकप्रियता को देखते हुए काफी कम है। उनकी प्रोफाइल के साथ ब्लू टिक भी नहीं है जिससे लोगों को अकाउंट के ऑथेंटिक होने पर शक है।