फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फन्ने खां' की रिलीज से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक भी होंगे नाखुश

Tue, 05 Jun 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya rai bachchan
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक ऐश्वर्या राय बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या एक सिंगर की भूमिका अदा कर रही है। इस फिल्म से जुड़ी एक खबर आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या से रिक्वेस्ट की गई है कि वो इस फिल्म के लिए अपनी फीस थोड़ी कम कर दें।
 
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya
ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और अनिल कपूर की इस फिल्म को पहले क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोरा प्रोड्यूस कर रही थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते अब इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार बना रहे हैं। टी-सीरीज फिल्म की प्रोडक्शन कास्ट पर पुनर्विचार कर रही है, जिस कारण एक्टर्स की फीस में कटौती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
हालांकि फीस कम करने को लेकर ऐश्वर्या का कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं आया है।इसके साथ ही ये भी अभी तक पता नहीं चल पाया है कि क्या ऐश्वर्या की तरह फिल्म के बाकी एक्टर्स अनिल कपूर और राजकुमार राव से भी प्रोड्यूसर्स ने फीस कम करने के लिए कहा है या नहीं।

4 of 5
Aishwarya Rai
यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fanny khan
इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। ऐश्वर्या और अनिल बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। ये डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें