फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी की पार्टी में इतनी कीमती ड्रेस पहनकर पहुंची ऐश्वर्या राय, आखिर क्यों ना हो, अमिताभ की बहू हैं

Sat, 09 Dec 2017 04:23 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन 44 की ‌उम्र में भी आजकल की नई हीरोइनों को भी फैशन के मामले में पीछे छोड़ देती हैं। जब भी किसी इवेंट के लिए ऐश्वर्या घर से बाहर निकलती हैं तो उनका स्टाइल देख लोगों के मुंह खुले रह जाते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या को अंबानी की डिनर पार्टी में देखा गया था।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
यहां ऐश्वर्या गोल्डन कलर की ट्यूब ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। पार्टी में ऐश को देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए थे। हल्‍के मेकअप और खुले बालों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश हर बार कुछ ऐसा करती हैं जिसमें वो सबसे अलग दिखाई देती हैं।

पढ़ें- 'फिरंगी' की एक हफ्ते की कमाई, 'फुकरे रिटर्न्स' की झोली में एक दिन में आई
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिर चाहे वो कांस लुक हो या परिवार के साथ कोई पार्टी। ऐश अच्छे से जानती हैं कि उन्हें कहां किस तरह का लुक अपनाना है। अंबानी की पार्टी में ऐश पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। ऐश ने जो ड्रेस पहनी थी वो डिजाइनर आस्‍था शर्मा ने डिजाइन की है।

पढ़ें- Bigg Boss 11: मां ने खोला राज, दो दिन पहले क्यों टूट गई थी शिल्पा की शादी, चली गई थीं डिप्रेशन में

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
आस्‍था ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश की तस्वीरें शेयर की थीं। ऐश की ये ड्रेस 85 प्रतिशत पॉलिस्टर फैब्रिक और 15 प्रतिशत सिल्‍क फैब्रिक से बनी है। इसलिए ऐश की इस गाउन की कीमत 1-2 नहीं बल्कि पूरे 4 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
जी हां, आखिर अंबानी की पार्टी में ऐश कोई ऐसी-वैसी ड्रेस नहीं पहन सकती थी। इसलिए उन्होंने 4 लाख रुपए की इस कीमती ड्रेस को चुना। अपने अलग स्टाइल की वजह से ऐश्वर्या आज भी फैशन क्वीन कही जाती हैं। बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या अनिल कपूर के साथ 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें