फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो अचानक भावुक हो गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, बच्चों के सामने छलके आंसू

Wed, 07 Mar 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
aishwarya
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर कई इवेंट्स में नजर आती हैं। फिल्मों की शूटिंग से समय निकाल कर अराध्या का ख्याल रखना हो या फिर कोई चैरिटी फंक्शन। हर जगह ऐश्वर्या अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Aishwarya Rai
ऐसे ही एक इंवेट में पहुंची ऐश्वर्या की आंखें उस वक्त नम हो गई जब उन्हें अपने पिता कृष्णाराज राय का याद आ गई। आपको बता दें कि ऐश्वर्या के पिता का पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 4
aishwarya and aaradhya - फोटो : kishu photography
दरअसल ऐश्वर्या स्माइल ट्रेन फाउंडेशन में पहुंची थीं। यह संस्था बच्चों का निशुल्क इलाज कराती है। इस इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या इस दौरान फाउंडेशन के बच्चों के साथ बातचीत करती नजर आईं। बच्चों से बात करते हुए ऐश्वर्या को जैसे ही अपने पिता की याद आई वह अपने आंसू नहीं रोक पाई लेकिन कुछ देर बाद ही खुद को संभाल कर वह फाउंडेशन के काम में लग गईं।
विज्ञापन

4 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
इससे पहले भी अपने पिता के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने समाज के जरूरतमंद बच्चों को सौगात दी थी। ऐश्वर्या ने इस स्पेशल-डे पर महज सेलिब्रेशन ही नहीं किया बल्कि अपने पिता के नाम से 100 बच्चों की सर्जरी का खर्च उठाने का ऐलान भी किया था। ऐश्वर्या अक्सर इस फाउंडेशन की और से हुए इंवेट्स में नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें