फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों बाद सलमान के लिए उमड़ा विवेक ओबरॉय का प्यार, दिया बड़ा बयान

Sun, 04 Jun 2017 09:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
विवेक ओबरॉय
विवके ओबरॉय के दुश्मनों की बात करते समय एक नाम सलमान खान भी आता है। लेकिन इन दिनों विवेक शायद इस दुश्मनी को खत्म करने की सोच रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद विवेक की बातों से ये साफ हो जाएगा।

आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर माजरा क्या है ?

 
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल हाल ही में एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2'  ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को धुआं कर सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसी को लेकर विवेक का कहना है कि वो चाहते है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड तोड़ दे।
 
विज्ञापन

3 of 6
आखिर ये है तो चौंकाने वाला बयान ही कि विवेक सलमान के बारे में ऐसा सोच रहे हैं क्योंकि काफी समय से सलमान और विवेक के बीच नाराजगी के सिवा और कुछ नहीं था। विवेक और सलमान खान एक दूसरे को पब्लिक प्लेस में भी देखकर इग्नोर कर देते थे, बात करना तो दूर की बात है। 

 

4 of 6
दरअसल ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर कर विवेक ने सलमान खान से दुश्मनी मोल ली थी। इसके बाद से दोनो एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते थे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान से ब्रेक अप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था। ऐसे में ये दुश्मनी तो बनती है पर शायद विवेक अब वो सब भूलकर सलमान खान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। खैर अगर ऐसा है तो अच्छा है क्योंकि ऐश तो किसी की ना पाई लेकिन इन दोनों के बीच ये दुश्मनी जरूर पनप गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेक ओबरॉय फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' में बिजी हैं। वही सलमान खान 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में बिजी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सलमान इस दुश्मनी को खत्म कर विवेक से दोस्ती करते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें