फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ ऐश्वर्या ने की क्रिसमस पार्टी, डांस और तस्वीरें खिंचवाकर खूब किया एन्जॉय

Mon, 24 Dec 2018 12:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Christmas party - फोटो : twitter
ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में आराध्या के एनुअल डे फंक्शन में गई थीं। बेटी आराध्या को परफॉर्म करता देख ऐश्वर्या और अभिषेक लगातार वीडियो और तस्वीरें खींचते हुए नजर आए थे। इस बीच ऐश्वर्या की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन यह तस्वीरें किसी पार्टी की हैं। खास बात यह है कि यह पार्टी ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ की। 
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Rai Christmas party - फोटो : twitter
ऐश्वर्या राय बच्चन रविवार को क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल बतौर चीफ गेस्ट गई थीं। बच्चन परिवार की बहू ने वडाला स्थित इस अस्पताल में करीब 300 बच्चों के साथ जमकर एन्जॉय किया। इस मौके पर ऐश्वर्या ने न केवल बच्चों के प्रोग्राम को देखा बल्कि उनके साथ कई फिल्मी गानों पर डांस भी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya Rai Christmas party - फोटो : twitter
ऐश्वर्या के कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ 'कजरारे' गाने पर डांस किया था। ऐश्वर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या बच्चों के साथ डांस कर रही हैं। डांस करने के बाद ऐश्वर्या ने स्टेज पर मौजूद सभी बच्चों को गले भी लगाया। ऐश्वर्या ने इस मौके पर सभी कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

4 of 5
Aishwarya Rai Christmas party - फोटो : twitter
इस मौके पर ऐश्वर्या ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। इस सूट में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या ने न्यूड मेकअप किया था साथ ही खुले बाल रखे थे जो उनकी ड्रेस के साथ काफी सूट कर रहे थे। इस मौके पर ऐश्वर्या बच्चों को चियर करते नजर आईं। कैंसर पीड़ित बच्चों ने ऐश्वर्या का वेलकम कार्ड और गुलाब का फूल देकर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai Christmas party - फोटो : twitter
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही 'गुलाब जामुन' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अनुराग कश्यप के बैनर तले बन रही है। आखिरी बार ऐश्वर्या राय बच्चन 'फन्ने खां' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें