ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय के पास महंगी कारों का भी जखीरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कार कलेक्शन में 7.95 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट, 1.60 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस350डी कूप, 1.58 करोड़ रुपये की ऑडी ए8एल, 2.33 करोड़ रुपये की लेक्सस एलएक्स 570 और 1.98 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज ए500 हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ 'जलसा' में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग 112 करोड रुपये है। इसके अलावा ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बच्चन ने दुबई के ‘जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स’ में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक महल जैसा विला भी खरीदा है। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय के पास बांद्रा-कुर्ला कंपलेक्स में भी एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जो 5,500 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट को 38000 प्रति वर्ग फुट की कीमत पर उन्होंने खरीदा था, जिसकी आज टोटल कीमत 21 करोड़ रुपये है। बता दें कि ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की। अभिषेक और ऐश्वर्या एक बेटी आराध्या के माता-पिता हैं।