फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai Birthday: ऐसे अभिषेक बच्चन को मिली थीं 'विश्व सुंदरी' ऐश्वर्या, क्या आपको पता है दोनों के मिलन की कहानी?

Sun, 01 Nov 2020 04:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन बर्थडे - फोटो : File Photo
अपनी सुंदरता और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम पाने वालीं ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी करने के बाद वह ऐश्वर्या राय बच्चन हो गईं। ऐश्वर्या राय के 47वें बर्थडे पर उनकी जिंदगी के उन पलों को याद करते हैं जब उनकी मुलाकात अभिषेक बच्चन से हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या और अभिषेक
अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई थी जब वह फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई। इस दौरान ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी चर्चा में थी। लेकिन कुछ समय बाद ये रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या, सलमान - फोटो : File Photo
सलमान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय के साथ उनका नाम जुड़ने लगा था। कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या की जिंदगी में आए अभिषेक बच्चन। हालांकि ऐश्वर्या से पहले अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर से हो गई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया।

4 of 5
उमराव जान - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया था वो बहुत खूबसूरत बात थी लेकिन ये बहुत जल्दबाजी में हुआ। हम उस वक्त टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू का प्रमोशन कर रहे थे। उसी समय अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद इस बात का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya and Abhishek - फोटो : file photo
उसी साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। खबरों की मानें तो अमिताभ ने अपने बेटे की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था। ऐश और अभिषेक की इस शाही शादी में 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें