देव आनंद, पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : instagram/padminikolhapure
पद्मिनी ने छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘यादों की बारात’ में पद्मिनी ने बाल कलाकार के रूप में कोरस गाया था। आशा भोसले ने पद्मिनी का नाम देव आनंद को सुझाया, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ में काम मिला। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पद्मिनी ने ‘ड्रीम गर्ल’, ‘साजन बिना सुहागन’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ सहित अन्य फिल्में बाल कलाकार के तौर पर की।