श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली का विवाद एक बार फिर बाहर आ गया है। बीते दिनों श्वेता को कोरोना हो गया था। इस वजह से उन्होंने अपने बेटे रेयांश को अलग रह रहे पति के पास छोड़ दिया था। श्वेता और उनकी बेटी पलक अपने घर में ही थे। ठीक होने के बाद श्वेता अपने बेटे को साथ ले आई थीं। अब उनके पति अभिनव ने आरोप लगाया है कि श्वेता ने उनके बेटे को लापता कर दिया है।
पति ने श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप, बोले- मुझे पुलिस की धमकी दी गई