मिस वर्ल्ड बनने के बाद से ही ऐश्वर्या राय बच्चन की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। चाहे, उनकी फिल्में हों, अवॉर्ड्स हों या उनका स्टाइल स्टेटमेंट, ऐश्वर्या हर जगह खुद को साबित करती आई हैं। ऐसा ही कुछ अंदाज ऐश्वर्या राय बच्चन का एक बार फिर देखने को मिला। आपको बता दें कि अमेरिकन रैपर फैरेल विलियम्स और ऐश्वर्या राय ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।
विज्ञापन
2 of 4
िप
फैरेल विलियम्स और ऐश्वर्या का कूल अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। दोनों ने वोग मैगजीन के अप्रैल महीने के लिए कूल फोटोशूट कराया है। कवर पेज पर नीले रंग के गाउन में ऐश्वर्या राय काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
फैरेल विलियम्स काफी मशहूर सिंगर हैं। फैरेल को 11 बार ग्रेमी अवॉर्ड मिल चुका है। ऐश्वर्या के फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म फन्ने खां की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य किरदार में होंगे।
इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन को 1964 में आई साइकॉलॉजिकल थ्रिलर ‘वो कौन थी’ के सीक्वल में देखा जाएगा। केए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली आइकॉनिक फिल्म 'वो कौन थी' के सीक्वल में ऐश्वर्या एक्ट्रेस साधना के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट शाहिद कपूर को कास्ट करने की खबर है।