निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान एक बार फिर से सस्पेंस थ्रिलर जोनर में फिल्म बनाने जा रहे हैं। रेस और रेस 2 के बाद अब्बास मस्तान को 'रेस 3' के निर्देशन का जिम्मा नहीं दिया गया है। रेस 3 का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस बीच खबर आई है कि अब्बास मस्तान की अगली फिल्म में संजय दत्त फाइनल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
यह एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की बाकी कास्टिंग अभी फाइनल नहीं की गई है। लेकिन खबर है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत तक फ्लोर पर आ जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अब्बास-मस्तान अौर संजय दत्त एक दूसरे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
sanjay dutt
लेकिन एक के बाद एक फिल्मों को स्क्रिप्ट की वजह से न कह रहे संजय दत्त इस फिल्म के लिए हामी भरेंगे। ये सबसे बड़ा सवाल है।
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि हाल ही में संजय दत्त ने करण जौहर और अभिषेक वर्मन की फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद खबर आई कि करण जौहर की फिल्म को ना कहने के बाद कॉमेडी फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' में काम करने से भी इंकार कर दिया है।
जेल से सजा काटने के बाद पिछले साल बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले संजय दत्त की अब तक सिर्फ एक फिल्म बड़े परदे पर आई है और ऐलान आधा दर्जन फिल्मों का हो चुका है। अब देखना यह होगा कि संजय दत्त कितनी जल्दी स्क्रीन पर अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे।