फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल में क्या से क्या हो गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, इन 5 तस्वीरों में देखिए बदलता लुक

Fri, 01 Feb 2019 07:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) के सेलिब्रिटी कैलेंडर लांच में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का लुक देखने लायक था। अगर ऐसा कहे कि डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) के कैलेंडर में शो स्टॉपर ऐश्वर्या ही रहीं तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। डब्बू रतनानी के कैलेंडर में ऐश्वर्या 20 साल से लगातार हिस्सा रही हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐश्वर्या का इन 20 साल में बदलता हुआ लुक तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
अब जरा इस तस्वीर को देखिए यह तस्वीर साल 1999 के फोटोशूट की है। यह लुक ऐश्वर्या का पहला सेलिब्रिटी कैलेंडर के लिए था। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन एक दम सिंपल और अलग लुक में नजर आ रही हैं। यहां तक कि एक झलक में इस तस्वीर को देखने पर कुछ लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
यह तस्वीर साल 2013 की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में ऐश्वर्या फ्लोरल ड्रेस पहने हुई हैं वहीं हेयर स्टाइल पर भी एक्सपेरिमेंट किया गया है। इतना जरूर है कि साल 1999 की तस्वीर की तुलना में उनके लुक में बदलाव साफ नजर आ रहा है। 

4 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
साल 2015 में ऐश्वर्या काफी बोल्ड लुक में नजर आईं। डब्बू रतनानी के कैलेंडर की खासियत एक्ट्रेस को अलग लुक में दिखाने की होती है। तस्वीरों मे ऐश्वर्या के आईमेकअप और ड्रेसिंस सेंस के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है। यह तस्वीर इसका सबूत है। वहीं बाकी दोनों लुक की अपेक्षा इसमें भी काफी बदलाव नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
यह तस्वीर साल 2018 की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या काफी ग्लैमरस लग रही हैं। डब्बू रतनानी के सेलिब्रिटी कैलेंडर से ऐश्वर्या का साथ काफी पुराना है। इसके साथ ही फोटोशूट के दौरान ऐश्वर्या के अलग-अलग लुक उनके फैंस को देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aishwarya - फोटो : dabboo ratnani
अब बात करते है ऐश्वर्या राय बच्चन के साल 2019 के फोटोशूट की। डब्बू के कैलेंडर में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक देखते ही बनता है। फोटोशूट के लिए उन्होंने पर्पल कलर का वेलवेट पैंट सूट पहना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कर्ली हेयर किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें