फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसा से निकली थी अभिषेक बच्चन की बरात, 12 साल बाद देखें हल्दी-मेहंदी से फेरों तक की तस्वीरें

Sat, 20 Apr 2019 08:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ वेकेशन एन्जॉय करने मालदीव्स गए हुए हैं। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में चुनिंदा विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में दोनों मशहूर हस्तियां वैवाहिक बंधन में बंधी थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन सफेद घोड़ी पर सवार होकर अपनी बरात 'जलसा' लेकर ऐश्वर्या को ब्याहने 'प्रतीक्षा' तक पहुंचे थे। शादी के वक्त उनके दोनों बंगलों को लकड़ी का ऊंचा घेरा लगा दिया गया था जिससे कि भीतर हो रहे कार्यक्रमों पर किसी की नजर न पड़ सके।
विज्ञापन

3 of 8
अभिषेक बच्चन
इस शादी के लिए परिवार के निजी मित्रों को ही आमंत्रित किया गया। कई बड़े स्टार्स इस शादी में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें बुलाया ही नहीं गया था। केसरी रंग के पगड़ी में अमिताभ बच्चन और सफेद रंग की साड़ी में मांग टीका लगाए नजर आ रहीं जया बच्चन की ये तस्वीर देखिए।

4 of 8
अभिषेक बच्चन
शादी के समारोहों की शुरुआत संगीत और मेंहदी के साथ ही हो गई थी। पहले दिन दिन संगीत का कार्यक्रम था फिर मेंहदी की रस्म हुई थी। यहां देखें मेहंदी लगवातीं ऐश्वर्या की तस्वीर...
विज्ञापन

5 of 8
अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। किसी एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी शादी पर इतनी महंगी साड़ी पहनी थी। शादी के मंडप में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय। 
विज्ञापन

6 of 8
अभिषेक बच्चन
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया था वो बहुत खूबसूरत बात थी लेकिन ये बहुत जल्दबाजी में हुआ। हम उस वक्त टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू का प्रमोशन कर रहे थे। शादी से कई साल पहले हम दोनों एक दूसरे को जानते थे और दोस्त थे। 
विज्ञापन

7 of 8
अभिषेक बच्चन
शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। आज दोनों 7 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं। वैसे ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन 2003 में ये टूट गई। 
विज्ञापन

8 of 8
अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रावण, कुछ न कहो और गुरु जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार दोनों मनीरत्नम की फिल्म 'रावन' में साथ नजर आए थे। दोनों की रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें