फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस रात ऐश्वर्या का दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथ से निकलने लगा था खून, हुआ कुछ ऐसा टूट गए थे दोनों

Thu, 01 Nov 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman and aishwarya - फोटो : twitter
बॉलीवुड में जब भी किसी की लव स्टोरी का जिक्र होता है तो सलमान और ऐश्वर्या का नाम जरूर आता है। इन दोनों की लव स्टोरी के किस्से बॉलीवुड के हर शख्स की जुबां पर चढ़े हुए हैं। सलमान वैसे तो बॉलीवुड के दबंग खान हैं लेकिन प्यार की आग में ऐसे तड़पे कि देखते ही देखते उस वक्त हीरो से विलेन बन गए। सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन दोनों के बीच ऐसी दरार आई कि अब दोनों एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते। तो चलिए ऐश्वर्या राय बच्चन के 45वें जन्मदिन पर हम आपको सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की पूरी दास्ता बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
salman and aishwarya - फोटो : twitter
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत साल 1997 में शुरू हुई थी। उस दौरान ऐश्वर्या की बॉलीवुड में नई-नई एंट्री हुई थी। सलमान और सोमी के अफेयर की खबरें भी आ रही थीं। कहा जाता है कि सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और शादी भी करना चाहते थे। तभी सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और वह पहली नजर में ही दिल ऐश्वर्या पर हार बैठे थे। एक मैग्जीन के मुताबिक मंसूर अली की फिल्म 'जोश' को करने से सलमान ने सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि उस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था। 
विज्ञापन

3 of 6
salman and aishwarya - फोटो : twitter
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने ऐश्वर्या के करियर को बनाने का जिम्मा लिया था। यहां तक कि उन्होंने कई प्रोड्यूसर से फिल्म में रोल देने के लिए सिफारिश भी की। कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म भी मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान के करीबी दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था। यही वह फिल्म थी जहां से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे।

4 of 6
Salman and Aishwarya - फोटो : File Photo
सलमान खान और ऐश्वर्या की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाने लगे थे। धीरे-धीरे ऐश्वर्या का सलमान के परिवारवालों के साथ मेलजोल बढ़ने लगा। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। उन्होंने ऐश्वर्या को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। ऐश्वर्या को माता-पिता की यह बात पसंद नहीं आई और वह अकेले जाकर रहने लगी थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
salman and aishwarya - फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह करीब 3 बजे तक वो ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटते रहे। लोगों का यहां तक कहना था कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था पर वह लगातार ऐसा किए जा रहे थे। सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उस वक्त शादी नहीं करना चाहती थीं। बाद में यह भी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aishwarya salman - फोटो : twitter
कहा जाता है कि इस दौरान सलमान के पास सोमी अली का फोन आया। उन्होंने सलमान से कहा कि उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और मदद चाहिए। तभी सलमान ऐश्वर्या को बिना बताए अमेरिका चले गए थे। जब यह बात ऐश्वर्या को पता चली तो वह नाराज हुईं। उस वक्त ही ऐश्वर्या ने सलमान से अलग होने का फैसला कर लिया था। इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर एक बार फिर हंगामा खड़ा कर दिया। इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। सलमान ने उनकी कार तक में तोड़फोड़ भी की थी। इन सबके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें