फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: फीस बढ़ाते ही ऐश ने खरीदा 21 करोड़ का बंगला, स्विमिंग पूल एरिया देख दिमाग हिल जाएगा

Sun, 07 Jan 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय
हाल ही में खबर आई थी ऐश्वर्या राय ने अपनी अगली फिल्म 'दिन और रात' के लिए फीस बढ़ा दी है। अब 44 साल की ऐश एक फिल्म के 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। इसी के साथ ऐश्वर्या का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में शामिल हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
अब एक और बड़ी खबर ये है कि ऐश और अभिषेक ने बांद्रा में 21 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश और अभि जलसा छोड़कर इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। ऐश का नया घर 5500 sq ft में फैला हुआ है।

पढ़ें- Bigg Boss से निकल चुकी ये कंटेस्टेंट जा पहुंची सलमान के घर, गार्ड्स ने खदेड़ा तो तिलमिलाईं
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
Architectural Digest के मुताबिक, सोनम कपूर, ऐश की पड़ोसी होंगी। सोनम ने भी 7000 sq ft में फैला डुपलेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। सोनम के घर की कीमत 35 करोड़ रुपए है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपने नए घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

पढ़ें- ऐश्वर्या राय को मां बताने वाले 29 साल के इस शख्स के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया हर एक सच

4 of 6
ऐश्‍वर्या राय
बता दें कि इस अपार्टमेंट के अलावा दोनों के पास दुबई में एक विला और वर्ली के Skylark Towers में भी एक अपार्टमेंट है। इसी टॉवर में अनुष्का और विराट ने भी 41 करोड़ का 5 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। 
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्‍वर्या राय
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'फन्ने खां' के बाद ऐश्वर्या राय फिल्म 'रात और दिन' की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म में ऐश डबल रोल में नजर आएंगी। इसी फिल्म के लिए ऐश ने अपनी फीस बढ़ाई है। प्रोड्यूसर भी ऐश को 10 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म 'रात और दिन' एक्ट्रेस नरगिस पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए संजय दत्त से भी बात की गई थी और उन्होंने भी इसके लिए अपनी रजामंदी दी थी। डबल रोल की बात करें तो ऐश अपनी पहली फिल्म 'इरुवर' में भी डबल रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा फिल्‍म 'जींस' में भी डबल रोल में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें