अमिताभ बच्चन के बंगले की बाहर की तस्वीर
- फोटो : एएनआई
बीते रविवार को बीएमसी की टीम ने अमिताभ बच्चन के तीनों बंगलों के बाहर लगे कंटेनमेंट जोन के पोस्टर हटा दिए। 14 दिन बाद उनके तीनों बंगले जलसा, प्रतीक्षा और जनक कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के अगले ही दिन बीएमसी ने उनके तीनों बंगलों को सैनिटाइज किया था।