बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ शनिवार सुबह फैमिली वेकेशन पर गए। उन्हें पैपराजी द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मुंबई एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ छुट्टियों पर कहां गये हैं? गौरतलब है कि बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का जन्मदिन आने वाला है और ऐसे में इससे पहले ही वह अपने माता-पिता के साथ छुट्टियों पर गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार आराध्या बच्चन का जन्मदिन खास तरह से और खास लोकेशन पर सेलिब्रेट होने वाला है।