फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कान' जाने से पहले स्टेज पर कुछ ऐसा नाचीं 7 साल की आराध्या, देखते ही हैरान रह गईं मां ऐश्वर्या

Sun, 19 May 2019 12:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aradhaya bachchan - फोटो : social media
कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों की धूम मची हुई है। इस बीच सभी ऐश्वर्या राय का इंतजार कर रहे हैं। कान के लिए रवाना होने से पहले ऐश्वर्या मुंबई में बेटी आराध्या को लेकर मशहूर डांसर श्यामक डावर के स्टूडियो पहुंचीं। ऐश्वर्या के साथ अभिषेेक बच्चन, मां वृदा राय, जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
aradhaya bachchan - फोटो : social media
इस दौरान जिसने सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा वो ऐश्वर्या-अभिषेक नहीं बल्कि आराध्या रहीं। 7 साल की नन्हीं आराध्या अभी से अपने पैरेंट्स के नक्शे कदम पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि आराध्या का ऐसा अंदाज देखने को मिला है। इससे पहले धीरूभाई अंबानी स्कूल में हुए कई फंक्शन में आराध्या ने अपने टैलेंट से सबको रूबरू करवाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya, abhishek - फोटो : social media
मौका था श्यामक डावर के 25वें समर फंक शो का जो मुंबई में उनके स्टूडियो में आयोजित हुआ। इस इवेंट में आराध्या ने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी। आराध्या के परिवार ने उन्हें खूब चीयर किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उनके लुक की बात करेें तो आराध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक और डेनिम जैकेट पहनी थी। साथ ही मैचिंग कलर बो लगाई थी।

4 of 5
aradhaya bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने मल्टीकलर जैकेट के साथ जींस कैरी किया तो अभिषेक रेड कलर की हुडी में नजर आए। हालांकि पूरे फंक्शन में अमिताभ बच्चन कहीं नहीं दिखे। माना जा रहा है अमिताभ इस वक्त अपनी फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था। रूमी जाफरी की इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर अपनी बेटी के साथ घूमते-फिरते देखा जाता है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आराध्या का हाथ पकड़ने को लेकर ऐश्वर्या को ट्रोल भी करते हैं। ऐश्वर्या अक्सर सार्वजनिक जगहों पर अपनी बेटी का हाथ पकड़ कर रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें