फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spotted: रणबीर- आलिया से शाहरुख- नेहा तक, कैमरे में कुछ इस अंदाज में कैद हुए सितारे

Mon, 25 Nov 2019 07:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
विज्ञापन

2 of 8
अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर - फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति, पत्नि और वो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट भी जमकर फिल्म के प्रमोशन्स में जुटी हुई है। ऐसे में इस फिल्म की स्टारकास्ट मुंबई में स्पॉट हुई। इस मौके पर भूमि पेडनेकर ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, तो गुलाबी रंग में अनन्या ने भी कहर बरपाया। इसके अलावा काली शर्ट में कार्तिक आर्यन भी बेहद हॉट दिखे।
विज्ञापन

3 of 8
मोनी रॉय, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन कहीं ना कहीं आते जाते ही रहते हैं। इसलिए उनके एयरपोर्ट पर नजर आने का सिलसिला भी लगा रहता है। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट, मोनी रॉय और रणबीर कपूर को भी स्पॉट किया गया। इस दौरन रणबीर और आलिया की नजदीकियां भी देखने को मिलीं।

4 of 8
विराट-अनुष्का, शाहरुख खान, शिल्पा-राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
इनके अलावा बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी एयरपोर्ट पर नजर आए। साथ ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति राज कुंद्रा के साथ स्पॉट हुईं। तो वहीं क्रिकेटर विराट कोहली भी कोलकाता से बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच जीतकर मुंबई लौटे, जहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें रिसीव करने पहुंची।
विज्ञापन

5 of 8
वाणी कपूर, कृति सेनन, श्वेता बच्चन - फोटो : Social Media
एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री वाणी कपूर को पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी मुंबई में स्पॉट हुईं।
विज्ञापन

6 of 8
अर्जुन कपूर, डीनो मारियो, रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
रविवार को फिल्मी सितारों के बीच फुटबॉल मैच हुआ। मैच के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर, रणवीर कपूर और डीनो मारियो को खेल के मैदान पर स्पॉट किया गया। सितारे बिल्कुल पसीने में तरबतर नजर आए।
विज्ञापन

7 of 8
फरहान अख्तर, शिबानी डांडेकर, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी मुंबई में साथ देखे गए। इस दौरान शिबानी ने रिप्ड जींस और शर्ट पहनी हुई थी। तो वहीं फरहान प्लाजियो और हाफ शर्ट में नजर आए। इनके अलावा फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी पत्नी के साथ नजर आए।
विज्ञापन

8 of 8
कंगना रनौत, जस्सी गिल, नेहा कक्रड़ - फोटो : Social Media
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इस  दौरान कंगना को एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। तो वहीं सिंगर नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल भी एक इवेंट के दौरान फैन्स के बीच नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें