फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की वजह से एयरपोर्ट पर घंटों फंसी रहीं ये एक्ट्रेस, खाली वक्त में करने लगीं मस्ती

Sat, 27 Apr 2019 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gul panag - फोटो : social media
एयर इंडिया का सर्वर करीब 5 घंटे तक डाउन रहा। इसके चलते दुनियाभर में एयर इंडिया के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सर्वर से चेक इन नहीं हो पा रहा था जिसके चलते एयरपोर्ट पर भारी भीड़ लग गई। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इस दौरान ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। इस भीड़ के बीच एक एक्ट्रेस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
gul panag - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस गुल पनाग को भी एयर इंडिया के सर्वर डाउन का सामना करना पड़ा था। गुल पनाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'यह टी3 है। एयर इंडिया का सर्वर क्रैश हो गया है और सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए लेट हो गई हैं। एक ऐसी जगह जहां पहले से ही काफी तनाव चल रहा हो वहां ऐसा ठीक नहीं है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
gul panag - फोटो : file photo
भले ही यात्री परेशानियों का सामना कर रहे हों लेकिन गुल पनाग रिलैक्सिंग मूड में दिखीं। उन्होंने लिखा कि 'इस सिस्टम क्रैश के चलते एयर इंडिया की दुनिया भर में फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मैं ऐसे लोगों के साथ हूं। तस्वीर में गुल पनाग अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।'

 

4 of 5
Gul Panag - फोटो : Twitter
एयर इंडिया का सिस्टम ठीक होने के बाद गुल पनाग ने ट्वीट किया कि 'एयर इंडिया का सर्वर वापस काम कर रहा है। एयर इंडिया के ऐसे कर्मचारियों को सलाम जो परेशान हो रहे यात्रियों को मुस्कुराहट के साथ संभाल रहे हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gul panag - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो गुल पनाग आखिरी बार 2016 में फिल्म अंबरसरिया में दिखी थीं। हालांकि वो कई इवेंट्स में देखी जाती हैं। मनोज वाजपेयी की बर्थडे पार्टी में गुल पनाग को स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें