फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा भारी, AICWA ने लगाया बैन, बहिष्कार का भी एलान

Wed, 14 Aug 2019 11:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह - फोटो : instagram
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद से ही विवादों में हैं। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मंगलवार को मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह

साथ ही एसोसिएशन ने इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी ध्यान देने के लिए कहा है। एसोसिएशन ने मीका सिंह पर बैन लगाने के साथ ही उनका बहिष्कार करने का भी एलान किया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि सिंगर ने इस वक्त पैसे के लिए यह काम करके गलत किया है।

विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह

दरअसल, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था। इनायत ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था, 'देखकर खुश हूं कि हाल में कराची में भारतीय सिंगर मीका सिंह ने जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेंहदी की रस्म में परफॉर्म किया। अगर यही चीज नवाज शरीफ के रिश्तेदार के यहां होती तो गद्दारी के हैशटैग चल रहे होते।' 

4 of 5
mika singh - फोटो : firstpost
मीका सिंह का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी देखी गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।ट्विटर पर यूजर्स ने ‘शर्म करो’, ये दिन आ गए?’, ‘पाजी आप भी गद्दार निकले’ जैसे कमेंट लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mika singh - फोटो : file photo

मीका के कार्यक्रम का पाकिस्तान में भी विरोध हो रहा है। विपक्ष के नेता पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि सरकार जांच करे कि मीका को वीजा कैसे मिल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका 14 लोगों का क्रू लेकर पाकिस्तान गये थे। मीका ने यह परफॉर्मेंस 8 अगस्त की रात को दी। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें