फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर के बाद इस पॉपुलर कॉमेडियन पर लगा नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप, भेजता था अश्लील फोटो

Fri, 05 Oct 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के बाद यूट्यूब के सबसे चर्चित कॉमेडी ग्रुप AIB के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। इस बात का खुलासा ट्विटर के जरिए उस समय हुआ जब एक महिला ने उत्सव के बारे में कई राज खोले। महिला ने ट्वीट कर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर उत्सव चक्रवर्ती ने उसके अलावा कई नाबालिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक और दुर्व्यवहार के करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उत्सव चक्रवर्ती ने सभी को अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के भी लिए कहा था। पीड़ित महिला के इस ट्वीट के बाद मानों ट्विटर पर उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ आरोपों की बारिश हो गई। ट्विटर के जरिए कई महिलाओं ने उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न के आरोप जड़ दिए हैं। पीड़ित महिलाओं में से एक ने उत्सव चक्रवर्ती के अश्लील मैसेज के स्क्रीन शॉट भी ट्विटर पर शेयर किए हैं। बताया जा रहा है कि पहली महिला के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई है और उन्होंने उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
उत्सव चक्रवर्ती के मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के ट्वीट के बाद वह इस मामले में जांच कर रही हैं। महिलाओं के खुलासे के बाद अदिति मित्तल और वरुण ग्रोवर जैसे कॉमेडियन महिलाओं के समर्थन खड़े हो गए हैं। और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं इस पूरे मामले को स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए खुद पर लगे आरोपों को फर्जी करारा दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर कहा है- 'मुझे नहीं पता लोग मेरे बारे में क्या-क्या बोल रहे हैं। मैं उनपर आरोप नहीं लगा रहा हूं लेकिन यह पूरा मामला दिखाई देने से कहीं अधिक जटिल है।'

4 of 5
वहीं उत्सव चक्रवर्ती पर कड़ा एक्शन लेते हुए कॉमेडी ग्रुप AIB ने अपने चैनल से उनके सभी वीडियो को हटा दिया है। AIB ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने एक नोट पोस्ट करते हुए कहा है- 'हम उत्सव चक्रवर्ती जैसे लोगों से काफी सावधान रहते हैं और कोशिश करते हैं कि महिलाओं को एक अच्छा और सुरक्षित माहौल दे सकें। हम उन महिलाओं से माफी मांगते हैं जिन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही हम जांच में हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है। जब तक जांच का परिणाम नहीं आता तब तक उत्सव चक्रवर्ती के वीडियो को हम हटा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि हाल के दिनों में मनोरंजन जगत में यह दूसरा यौन उत्पीड़न का मामला है। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने यौन उत्पीड़न का खुलासा करते हुए बताया है कि साल 2008 में नाना पाटेकर ने एक फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। वहीं विवके अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉटलेट' के दौरान ऐसा किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें